आंध्र प्रदेश के माकार्पुरम जिले में गुरुवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। रायवरम के पास हरिकृष्णा ट्रेवल्स की एक प्राइवेट बस ने टिपर ट्रक से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में तुरंत आग लग गई और बस पूरी तरह जलकर राख हो गई।
भुवनेश्वर से मालकानगिरि जा रही एक निजी नीलकंठ बस में आग लग गई। इस हादसे में चित्रकोंडा विधायक मंगू खिलो समेत करीब 40 यात्री बाल-बाल बच गए। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बस आंध्र प्रदेश के सालूर के पास तारापुरम के नजदीक पंचर हो गई थी।
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में शनिवार को एक पटाखा यूनिट में हुए भीषण विस्फोट में 18 लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं।
देश के किसानों की आर्थिक स्थिति पर संसद में पेश ताजा सरकारी आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश के हर किसान परिवार पर औसत बकाया 74,420 रुपए का कर्ज है। यह राष्ट्रीय औसत 74,121 रुपए के लगभग बराबर है। आंकड़े केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीएमसी सांसद कालिपद सरेन खेरवाल के प्रश्न के लिखित उत्तर में दिए।
















